
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बागवानों के हित में लिया गया फैसला बागवानी और आढ़तियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है जिसकी वजह से सोलन की सेब मंडी मे आढ़तियों ने स्ट्राइक कर दी है। उनका कहना है कि वजन के हिसाब से सेब का व्यापार करना मुश्किल हो पा रहा है वही किसान भी इससे परेशान नजर आ रहे हैं इस विषय पर जानकारी देते हुए आडती ने बताया कि पहले जब माल कम था तो उन्होंने किलो के हिसाब से सेव खरीदा लेकिन जैसे-जैसे माल में बढ़ोतरी हो रही है वैसे वैसे अब सेब को किलो के हिसाब से खरीदना मुश्किल हो रहा है
जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में जिस तरह से आपदा आई और अभी भी कुछ स्थानों पर बादल फट रहे हैं वहीं कहीं भूस्खलन हो रहा है जिस कारण बागवान अपनी फसल को बड़ी मुश्किल से मंडियों तक पहुंचा रहे हैं और उसके बाद भी किलो के हिसाब से बिकने की इस निर्णय पर आड़ती और किसान परेशान हो चुके हैं जानकारी देते हुए आडती ने बताया कि जब तक सरकार इस विषय पर निर्णय नहीं लेती की सेब किलो के हिसाब से नही बिकेगा तब तक मंडी बंद रहेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





