

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 नवंबर 2022
किसानों का धरना आज तीसरे दिन भी जारी है। किसानों ने सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा खोल दिया है। पंजाब में 5 जगहों पर किसानों ने धरना लगाया हुआ है। किसान ने पूरी रात धरना लगाया हुआ था। किसानों ने सरकार ने मांग की है जब तक उन्हें लिखित रूप में मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक धरने से नहीं उठेंगे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लोगों का कहना है कि अगर किसानों ने धरना लगाना है तो सी.एम. मान के घर के आगे लगाएं, मंत्रियों की रिहायश के आगे लगाया जहां आम जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है।
किसानों की ये हैं मांगें
-फर्दों पर रेड एंट्री हटाई जाए
-लंपी स्किन का मुआवजा
-खराब हुए नरमे का मुआवजा
-गेहूं के कम हुए उत्पादन पर बोनस
-गन्ना का बकाया जारी किया जाए
-मूंगी पर 1000 बोनस दिया जाए
कहां-कहां लगा है धरना
-कत्थूनंगल टोल प्लाजा, अमृतसर
-टहिना टी प्वाइंज, फरीदकोट
-तीन कालोनियां,मानसा
-धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा, पटियाला
-बठिंडा-दिल्ली स्टेट हाईवे, तलंबीड साबो
बता दें कि किसानों ने सरकार से लिखित नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगें न मानी गई तो ट्रालियां साथ लेकर रास्ता जाम करेंगे। फिलहाल ,किसानों ने स्टेट-नेशनल हाईवे पर धरना जारी है और रास्तों का डायवर्ट किया गया है।





