किसानों को मक्की के बीज जल्द होंगे उपलब्ध : डीपी गौतम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

अन्नदाता कहां जाने वाले किसानों को एक ओर जहां फसलें उगाने में दिन रात मेहनत करनी पड़ती है वही दूसरी ओर सिंचाई की व्यवस्था उचित तरीके से ना होने से किसान मायूस हो जाते हैं लेकिन लगातार सरकार द्वारा किसानों के लिए नई नई स्कीम निकाली जाती है जिससे किसान बारिश के पानी को इकट्ठा करके उसे सिंचाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं वहीं दूसरी ओर किसानों को सरकार की ओर से बीज भी उपलब्ध करवाए जाते हैं

ज्यादा जानकारी देते हुए कृषि निदेशक डॉ डीपी गौतम ने बताया कि जब बारिश होती है तो किसानों को बारिश के पानी को इकट्ठा करना चाहिए जिससे वह उस पानी को खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों को पाईप भी उपलब्ध करवाए जाते है जिससे किसान आसानी से फसलों की सिंचाई कर सकते हैं इस बार की अगर बात करें तो 9330 क्विंटल गेहूं किसानों को वितरित किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि अब मक्की के बीच भी जल्द ही उपलब्ध होने वाले हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news