कुनिहार की शिव तांडव गुफा में विश्व हिंदू परिषद की 2 दिवसीय प्रांतीय बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन


खबर अभी ब्यूरो कुनिहार
11 जनवरी,25
विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय स्तर की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक जिला दाड़लाघाट के शिव तांडव गुफा, कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नीरज दोनेरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष लेख राज राणा, प्रदेश अध्यक्ष केशव वर्मा एवं प्रदेश मंत्री तुषार डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम शंकर सहित प्रदेश, विभाग और जिला स्तर के सभी दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा पिछले छह महीनों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी छह महीनों में विश्व हिंदू परिषद की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज के हित में कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।

बैठक में यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि
“हम संगठन हैं या संगठन में हैं—यह बैठकों के माध्यम से ही स्पष्ट होता है।”
कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर प्रदेश में नए दायित्वों की घोषणा भी की गई, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। बैठक का समापन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
Share the news