#कुनिहार में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र ठाकुर के भाजपा में शामिल होने पर किया हार्दिक अभिनंदन।

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

6 मई 2024

कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ व हाट कोट व कुनिहार पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अन्य स्थानीय लोगो के द्वारा समाज सेवी राजेंद्र ठाकुर के द्वारा गत दिनों भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने पर आज न्यू बस स्टैंड एवर ग्रीन होटल के सभा गार मे उनका नागरिक अभिनंदन किया गया । इससे पुर्व मुख्य सड़क पर स्थानीय जनता के द्वारा फुल मालओ व ढोल नगाड़े के नारे बाजी के उनका स्वागत किया गया। भाजपा के वरिस्ठ पदाधिकारी व पंचायत के प्रधान व अन्य प्रतिनिधियो के द्वारा शाल टोपी व पटके पहनाकर समनित किया।भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी इन्द्र्पाल शर्मा ने मंच का संचालन किया तथा मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य व आये हुये सभी लोगो का स्वागत किया। सभी वक्ताओ ने इनका पार्टी मे आने के लिए स्वागत किया तथा कहा कि इस से अर्की भाजपा को बहुत लाभ होगा।

राजेंद्र ठाकुर ने आये हुए सभी लोगो को स्वागत व अभीनंदन करने के लिये उनका आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सभी को मिलकर आगामी लोक सभा के चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी को यहा से भारी लीड दिलाई जायेगी।उन्होने कहा की इस माह मे 15से 25 तारिक के मध्य कुनिहार मे भाजपा की मंडल स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन करवाया जाएगा जिस मे पुर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर के अतिरिकत्त उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आतित्य नाथ को भी इसमे लाने की योजना है ।इस अवसर पर भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष डी,के,शर्मा,सुरेश जोशी,हाट कोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि,उप प्रधान रोहित जोशी,कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर,बी,डी,सी,कमल ठाकुर अन्य जनप्रतिनिधि,हीरालाल चंदेल,आर,पी,जोशी,ओम प्रकाश गर्ग,कांचन माला,विद्या गर्ग,तारा चौधरि,उषा शर्मा,व अन्य सहित करीब 250लोग उपस्थित रहे ।

Share the news