
खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो
15 सितंबर 2024
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी की अध्यक्षता में पेंशनर भवन कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारणी के महामंत्री रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बलबीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सरकार व निगम प्रबंधन की ओर से पेंशनरों के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये पर भारी रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सेवानिवृत कल्याण मंच के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो मंच के वृद्ध पेंशनर प्रदेश सचिवालय का घेराव करने के लिए मजबूर होगें।
आज सेवानिवृत कर्मचारी 35-38 साल निगम और प्रदेश की जनता की सेवा करने के उपरांत वरिष्ठ पेंशनर कर्मचारी अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में अपने मौलिक अधिकारों के लिए दर दर भटक रहे हैं।बैठक में पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभ जल्द देने की सरकार से मांग की गई। इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में सरकार व निगम प्रबंधन को मांग पत्र दिया था लेकिन आश्वासनों के अलावा अभी तक कुछ नही मिला। कल्याण मंच के बैनर तले पेंशनरों ने संघर्ष भी किया और प्रदेश के प्रत्येक जिला में रोष रैलियां निकाल कर जिलाधिशो के माध्यम से सरकार को वित्तीय लाभों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपे लेकिन सरकार ने कोई संज्ञान नही लिया। बैठक में मांग की गई कि 1जनवरी 2016 से छठे वेतनमान के एरियर को शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। 65,70,75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत कर्मचारियों को 5,10 व 15प्रतिशत पेंशन भत्ता अदा किया जाए। डी ए की बकाया राशि व डी ए की किस्तों का भी आदेश करने तथा पैंडिंग मैडिकल बिलों का भी भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई। बैठक में निगम से पुरजोर मांग कि गई कि प्रदेश के कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत निवृत कर्मचारियों को 50 हजार एरियर की किश्त जल्द दी जाए। बैठक में कहा गया कि अगर पेंशनरों की मांगे जल्द पूरी नही की गई तो पेंशनर संघर्ष को और तेज करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार व प्रबंधन की होगी।
इस बैठक में बलबीर सिंह,बृजलाल गर्ग,रघुनाथ शर्मा,संतराम,शेर सिंह,रोशन लाल,राजेंद्र कंवर,किशोरी लाल,राजेंद्र राजपूत,धर्म प्रकाश,चेतराम,गोपाल सिंह,जीत राम,तुलसी राम,अमर सिंह,शंकर लाल,राम लाल,राजेशजोशी,अशोक,प्रेम राज,सुदामा राम,सीताराम आदि पेंशनर मौजूद रहे।





