# कुमारहट्टी में पांच मंजिला मकान हुआ ध्वस्त |

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

Five storey Building Collapsed in Kumarhatti Solan Himachal Pardesh

मकान मालिक का आरोप है कि फोरलेन के गलत निर्माण के कारण काफी समय से भवन में पानी आ रहा था।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी में पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान में काफी समय से कोई रहता नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान मालिक ने मकान के जमींदोज होने का आरोप फोरलेन निर्माता कंपनी पर लगाया है। उनका कहना है कि फोरलेन के गलत निर्माण के कारण काफी समय से भवन में पानी आ रहा था।

इसके बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भी इस बारे बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं जल शक्ति विभाग की पाइप से भी पानी रिसाव होने भी मकान को नुकसान हो रहा था। इसके चलते घर पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब यह मकान धराशायी हो गया। इस कारण घर में रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news