
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आतमा परियोजना, कृषि विभाग कुल्लू की वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृत करने के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आतमा, कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा आतमा परियोजनाओं के बारे में विस्तृत ब्यौरा तैयार किया गया था जिसमें परियोजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी एवं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाये गये बजट के बारे में गहन विचार विमर्श हुआ।
उपायुक्त ने राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत देसी गाय को खरीदने हेतु अधिकतम 25 हज़ार रु० की अनुदान राशी किसानों को उपलब्ध करवा रही है व इसके साथ गाय को ले जाने हेतु परिवहन शुल्क 5 हज़ार रु भी उपलब्ध करवा रही है इसके साथ ही गौशाला के फर्श को पक्का करने व नाली के निर्माण के लिए 8 हज़ार की सहायता राशी भी किसान को उपलब्ध करवायी जाएगी। उन्होंने इस योजना से अधिकाधिक पशुपालकों को जड़ने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बैठक से समबन्धित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आतमा परियोजना के अधिकारियों की प्रस्तुति की प्रशंसा की। आतमा परियोजना कृषि विभाग जिला कुल्लू के सभी अधिकारियों ने उपायुक्त महोदय व अतिरिक्त उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए उन बिंदुओं पर और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करने की बात कही ताकि किसानों, बागवानों, पशुपालकों व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो व सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ ले सके।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट





