कुल्लू के हनुमानी बाग में कचरे के ढेर में मिला एक नवजात का शव

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

22 जनवरी 2023

 

जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में एक नवजात का शव मिला है। नवजात को कचरे के ढेर में फेंका गया था। सुबह के समय नगर परिषद के कर्मचारी जब कचरा उठाने गए तो उन्होंने यहां पर नवजात को कचरे में पड़ा हुआ देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नवजात को कचरे में फेंकने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

Share the news