कुल्लू जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जुलाई 2023

कुल्लू जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। तीन दिन के भीतर ही कुल्लू पुलिस ने 65 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।प्रदेश पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों पर फर्जी दस्तावेजों एवं पहचान पत्रों के आधार पर सिम कार्ड बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।

कुल्लू पुलिस ने 65 सिम कार्ड विक्रेताओं के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज किए हैं। इनमें पुलिस थाना मनाली में छह, पतलीकूहल में आठ, कुल्लू में 23, भुंतर में 14, सैंज में एक, बंजार में दो, आनी में 10 और बो थाना में एक विक्रेता पर केस दर्ज हुआ है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सभी विक्रेताओं के खिलाफ जांच चल रही है। इनसे सिम बेचने को लेकर रिकॉर्ड भी मांगा गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news