
कुल्लू।
अमेरिका और इस्राइल के साथ चले रहे ईरान युद्ध के चलते करीब तीन सप्ताह से गैस सिलिंडरों की कमी हर जगह देखने को मिल रही है। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइनें लग रही हैं। वहीं, व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी ने होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों को भी चिंता में डाला है।
इस बीच राहत की बात है कि लंबे अरसे बाद कुल्लू में 100 व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचे हैं। वहीं करीब 200 सिलिंडरों की खेप रास्ते में है। वे भी एक-दो दिन में कुल्लू पहुंच जाएंगे।





