कुल्लू पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में चिट्टा व चरस बरामद

जिला कुल्लू में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना भुंतर, पतलीकूहल तथा पुलिस थाना सदर कुल्लू की टीमों ने मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

पुलिस थाना भुंतर की टीम ने 06 जनवरी 2026 को पारला बड़ा भुईन रैन शेल्टर के समीप गश्त के दौरान संजय कुमार (47) पुत्र अख्तर अली निवासी शीशामाटी, ढालपुर से 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

वहीं 05 जनवरी 2026 को पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने डोभी पुराने पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान मान सिंह (58) पुत्र कर्णवीर निवासी नेपाल (वर्तमान निवासी गोज, मणिकर्ण) से 958 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की।

इसी दिन एसटीएफ कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाउस में दबिश दी। कमरे नंबर 106 की तलाशी के दौरान जोगिंदर सिंह (45) पुत्र छातरू राम निवासी कडौन के कब्जे से 493 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई।

पुलिस ने तीनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिए हैं। बरामद नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच की जा रही है तथा मामलों में आगे की जांच जारी है।

Share the news