
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला के भुंतर पुलिस थाना की टीम ने 3 अलग अलग मामलों में 6 युवकों को 53.58 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम द्वारा बीते दिन सियुड-मनिकरण रोड पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान सड़क किनारे व्यास नदी की ओर एक संदिग्ध वाहन नं. HP-34C-5697 (Alto 800) खड़ा पाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार 2 युवकों के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वाहन
वहीं चालक राजेश कुमार उक्त वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिस पर वाहन को भी विधिवत कब्जा पुलिस में लिया गया है।
आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (33 वर्ष) पुत्र स्व. रवि कुमार निवासी वीपीओ मौहल तहसील भुंतर व आशीष (40 वर्ष) पुत्र स्व. ध्यान चंद निवासी डब्ल्यू नंबर 9, डाकघर ढालपुर कुल्लू के रूप में हुई है।
जबकि दूसरे मामले में भुंतर पुलिस की टीम ने 3 युवकों को 2.58 ग्राम चिट्टा व (22 फ़ॉइल पेपर) के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान कैलाश चंद (26 वर्ष) पुत्र हरि सिंह गांव दर्मोट, डाकखाना खरगा, तह. निरमंड, जिला कुल्लू, सुशांत नेगी (25 वर्ष) पुत्र परवीन कुमार ग्राम पुनांग, पीओ और तहसीलटपरी, जिला. किन्नौर व नवांग सोनम (33 वर्ष) पुत्र नामदुल सोनम वीपीओ रिकांगपिओ, तहसील कल्पा जिला. किन्नौर के रूप में हुई है।
वहीं तीसरे मामले में आज बड़ा भुईन के पास विमला देवी के घर में 40 ग्राम के साथ कब्जा से नकद रु. 4500 व वजन मापने की मशीन एवं लाइटर बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान अर्जुन मसीह (21 वर्ष) पुत्र काला मसीह निवासी वार्ड नंबर 1 फॉरेस्ट चौक गांव शमशी डाकघर शमशी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल।में लाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।





