कुल्लू में 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू।
पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने 30 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बदाह क्षेत्र में एक रिहायशी मकान के प्रथम तल पर दबिश दी। इस दौरान किरायेदार संदीप वासुदेव (40), पुत्र गुलशन वासुदेव, के कमरे की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें से 7.12 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट

Share the news