कुल्लू में पुलिस बनकर ठगी: ₹5000 छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू: जिला कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में पुलिस बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिनांक 27 मार्च 2026 को थाना भुंतर में शिकायतकर्ता दिले राम की शिकायत पर अभियोग संख्या 46/26, धारा 319(2) व 307 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को भुंतर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से ₹5000 की नकदी छलपूर्वक छीन ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित शर्मा (34), निवासी वार्ड नंबर 9, लंका बेकार, ढालपुर, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से छीनी गई नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी की बरामदगी अभी शेष है। मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट

Share the news