कुल्लू में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

कुल्लू। महिला थाना कुल्लू में एक युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला दर्ज करवाया है। शिकायकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2014 में उसकी मुलाकात मेघ सिंह गांव जगतसुख निवासी मनाली के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया से उनकी दोस्ती शादी तक पहुंच गई। इस बीच 2020 से उक्त युवक ने उससे बाद करनी बंद कर दी और 2023 में फिर से उस युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलना शुरू किया। इसके बाद युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि 18 जनवरी, 2026 से 23 जनवरी तक मनाली के एक होटल में युवक ने उसके साथ शादी का दवाब बना कर फिर गलत काम किया और उसके बाद से अब युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अब मामले की छानबीन शुरू कर दी है। विद्या नेगी महिला आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। इस मामले में विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Share the news