कुवैत अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों और फिलीपीन के तीन नागरिकों के शवों की पहचान

ख़बर अभी अभी बिहार ब्यूरो

14 जून 2024

कुवैत अग्निकांड में बिहार के मजदूरों की भी जान गयी है. कुवैत के अधिकारियों ने विदेशी श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों और फिलीपीन के तीन नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है. मृतकों मे बिहार के दो श्रमिक भी शामिल हैं. जिनकी पहचान गोपालगंज के शिव शंकर सिंह और दरभंगा के काले खां (23) के रूप में हुई है. हालांकि बिहार श्रम संसाधन विभाग ने हादसे में केवल शिव शंकर सिंह (पासपोर्ट नबंर एन1651171 व सिविल आइडी नंबर 281022007645) की मौत होने की पुष्टि की है.विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मृतक का शव शुक्रवार की देर शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है.उसके बाद शव को विमान से श्रम विभाग के अधिकारी पटना लेकर आयेगे. यहां से शव को सडक मार्ग से उनके घर पहुंचाया जायेगा. मृतक परिवार को प्रवासी मजदूर दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख रूपया मुआवजा मिलेगा….

Share the news