कृषि विभाग द्वारा किसानों को हुए नुकसान का किया जा रहा आंकलन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जुलाई 2023

प्रदेश भर में आई आपदा से जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोग अपने घरों तक को छोड़ने को मजबूर हो गए वही किसानों की अगर बात करें तो प्रदेश भर में आई इस आपदा से किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है इस वर्ष टमाटर के रेट में तेजी देखने को मिली है लेकिन आपदा के कारण किसानों की फसल तबाह हो गई।

इस वर्ष किसानों को अच्छे दाम मिल रह है लेकिन फसले ना होने से किसान काफी मायूस है। जिसका कृषि विभाग दिया आंकलन किया जा रहा है। जिससे आपदा में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
इस विषय पर जानकारी देते हुए कृषि निदेशक डीपी गौतम ने बताया की कृषि विभाग द्वारा टीमें गठित की गई है और हफ्ते के 4 दिन तक वह किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर रहे है। विभाग द्वारा यह आंकलन किया जा रहा है की आपदा के कारण किस किसान को कितना नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी और सरकार द्वारा भरपाई की जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news