
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*
18 जुलाई 2023

जिला कुल्लू में ब्यास नदी के तटीय करण के लिए भी पहले 1650 करोड़ की एक प्रपोजल बनाई गई थी। अब इस प्रपोजल पर दोबारा काम किया जाएगा। वहीं, केंद्र सरकार के समक्ष भी इस मुद्दे को रखा जाएगा, ताकि ब्यास नदी के तटीय करण से सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान ना हो सके।
ढालपुर पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे को अब जल्द ही केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय के समक्ष रखेगी। वही, यह ब्यास नदी का तटीय करण मनाली के पलचान से ओट तक किया जाएगा। इससे पहले जिला ऊना में भी स्वा नदी का तटीय करण किया गया और उससे अब खतरा काफी कम हुआ है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश ने कहा कि सरवरी खड्ड से कुल्लू शहर को पानी की सप्लाई होती है और जिला में 60 लाख लीटर पानी की जरूरत है। बारिश और बाढ़ से मेन स्कीम को खासा नुकसान हुआ है और उसकी मरम्मत में भी दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की टीम को तैनात किया गया है। टीम को जिला के ऊपरी इलाकों में पानी पहुंचाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में खुद मेने कई योजनाओं का दौरा किया और पाया की पेयजल योजना के लिए 5 घंटे लगातार बिजली की आवश्यकता है। ऐसे में कुछ ऐसी योजनाएं हैं जो कुल्लू के सुम्मा के पास बनी हैं। वहां बिजली की सप्लाई दी जाएगी और आज रात तक कुल्लू शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से शुरू कर दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू किया गया हैं जो बंद कर दी गई थी। वही, इस योजनाओं को शुरू करने के लिए 3 करोड़ से अधिक की राशि भी विभाग को उपलब्ध करवाया गया हैं। इसके अलावा फाटी पीज़ और फाटी खराहल की योजनाओं से भी कुल्लू शहर के लिए पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला मंडी में भी लगातार काम करने के बाद पानी की सप्लाई को शुरू कर दिया गया है। हमीरपुर में भी पानी की सप्लाई की मरम्मत कर ली गई है और बिलासपुर में भी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
वहीं, उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ और बारिश से को पानी की स्कीम प्रभावित हुई थी। प्रदेश में 5626 स्कीम को अब बहाल कर दिया गया हैं। प्रदेश में पानी के सभी सोर्स नदी और नालों के किनारे बने हुए हैं और बारिश के कारण 14 सौ करोड़ रुपए का नुकसान जल शक्ति विभाग को हुआ है। अधिकारी और कर्मचारी लगातार पानी की सप्लाई को ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की जनता से भी संयम से काम लेने का आग्रह करते हुए कहा कि विभाग लगातार काम कर रहा है और जल्द प्रदेश इस त्रासदी से उबरेगा।
जिला कुल्लू में परिवहन व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई है। ऐसे में कई रूट अभी मंडी से आगे ही चलाए जा रहे हैं। जिला में अभी मात्र 17 रूट पर ही बसे चल पा रही है। सड़के खुलने के बाद सभी रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। बाशिग की वर्कशॉप में भी निगम की सभी बसें सुरक्षित हैं। ऐसे में बाढ़ के कारण निगम की संपति बिलकुल सुरक्षित हैं। प्रदेश में निगम की बसों को नुकसान हुआ है और बस के ना चलने से अभी तक 10 करोड़ रुपए का नुकसान निगम प्रबंधन को हुआ है।
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*





