
#क्षेत्रीय अस्पताल में ऊना से वीआरएस ले चुके एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार दुबे जरूरत पड़ने पर अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अक्टूबर 2022
जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अब एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी नहीं खलेगी। मरीजों को अब ऑपरेशन करवाने के लिए भटकना या फिर इंतजार नहीं पड़ेगा। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल से बीते माह एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार दुबे वीआरएस ले चुके हैं। इसके बाद से एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रुपेश चौधरी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ऐसे में अगर आपातकाल में कोई ऑपरेशन का मामला आ जाता है तो अस्पताल में होने वाले नियमित ऑपरेशन को टालना पड़ जाता है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कुछ दिनों पूर्व नए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती की मांग को उठाया था। लेकिन अब आचार संहिता लगने के कारण नए विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर संभावना काफी कम हो गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने सेवानिवृत्ति ले चुके डॉ. सुमित कुमार दुबे से आपातकाल में सेवाएं लेने का निर्णय लिया। नई नियुक्ति होने तक डॉ. दुबे अस्पताल में अस्थाई रूप से अपनी सेवाएं देंगे। क्षेेत्रीय अस्पताल ऊना के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके डॉ. सुमित कुमार दुबे की आपातकाल में सेवाएं ली जाएंगी, ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





