खराहल घाटी में फटा बादल, कई घरों में भी घुसा पानी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जुलाई 2023

जिला कुल्लू में भारी बारिश के चलते आए दिन नुकसान हो रहा है। तो वही बीती रात के समय जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते खराहल घाटी में भी बादल फट गया। वही बादल फटने के चलते न्यूली, थरमाहन रामशिला में कई घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा जुआनी नाले में आई बाढ़ के चलते कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। वहीं बादल फटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों के घरों में कीचड़ घुस गया है जिससे लोगों को खासी दिक्कतों उठानी पड़ रही है। इसके अलावा पेयजल लाइनें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब सड़कों से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। फिलहाल रामशिला से नगर सड़क मार्ग में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।

इसके अलावा काइस नाले में भी बीती रात के समय बाढ़ आई है। काइस नाले में बाढ़ आने के चलते लोगों की भूमि बह गई और कई बगीचों में मलबा घुस गया है। जिससे लोगों की फसलें भी पूरी तरह से खराब हुई है। स्थानीय निवासी रक्षा ठाकुर, दिनेश कुमार व ताराचंद का कहना है कि खराहल घाटी में रात के समय बादल फटने की सूचना मिलते ही वे सभी अपने घरों से बाहर निकल गए। लेकिन नाले में आई बाढ़ के चलते उनके घरों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं कई लोगों के वाहन भी नाले में आई बाढ़ के चलते बह गए हैं। जिससे उन्हें खासा नुकसान हुआ है। बाढ़ आने के चलते खराहल घाटी में बिजली व पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में अब प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बादल फटने की सूचना मिलते ही टीम मौके की और भेज दी गई है। वहीं मलबे को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। लोगों को पीने का पानी भी टैंकर के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। काईस गांव में कोटा नाला में बादल फटा है और गाड़ियां वह गई है। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर पाया कि बादल फटने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी में सोये हुए 04 व्यक्ति चपेट में आ गए हैं जिसमे एक व्यक्ति बादल शर्मा पुत्र गणेश शर्मा गांव चन्सारी जिला कुल्लू उम्र 28 साल की मृत्यु हो गयी है और अन्य दो व्यक्ति खेम चंद पुत्र नानक चाँद गाँव बडोगी डाकघर न्योली जिला कुल्लू उम्र 53 साल व सुरेश शर्मा पुत्र लैस राम गाव चन्सारी जिला कुल्लू उम्र 38 साल घायल हुए है जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है और गाड़ी चालक कपिल पुत्र कमलेश शर्मा गाव चन्सारी जिला कुल्लू उम्र 31 साल को कोई चोट न आई है। इसके अलावा अन्य 06 गाड़ियों व 03 दोपहिये वाहनों को नुकसान हुए है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news