खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय एवं आवास भवन की रखी आधार शिला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण अथवा  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज  रामपुर के साथ लगते कुल्लू जिला के निरमंड  उपमंडल के  ब्रो में लोक निर्माण विभाग के सहायक  अभियंता कार्यालय एवं  आवास भवन की आधारशिला रखी।  इस भवन के निर्माण में 75 लाख रुपये व्यय किये जायेंगे। मंत्री विक्रमादित्य ने इस दौरान बताया कि केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक  हाल ही में मुश्ता  24:सौ किलोमीटर सड़कों के लिए 28 सौ करोड का पैकेज  मिला है। जिसमें कई  सड़को को अपग्रेड कर पक्का किया जायेगा। जिसमें केवल आनी विधान सभा हल्के को 35 करोड  इस योजना के तहत दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल सरकार राजनीति से ऊपर उठकर विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्यो को कर रही है।

हालांकि  आनी विधानसभा हलके से भाजपा का विधायक है लेकिन उन्होंने बिना भेदभाव के जन समस्याओं एवं जनता की जरूरतों को देखते हुए  क्षेत्र विकास करने के अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि विकास के कार्य जो चल रहे हैं उनका इस दौरे के दौरान वे  निरीक्षण कर रहे हैं  इस दौरान अनी कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र  कांत मिश्रा ने  क्षेत्र की प्रमुख समस्याओ को रखा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की उन्होंने ब्रो जगातखाना क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की भी मांग रखी ।
ब्रो पंचायत प्रधान  शशि कटोच ने भी क्षेत्र की समस्याओ को मंत्री के समक्ष रखा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news