गडखल पंचायत पंचायत में नहीं हो रहे विकास कार्य

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 मार्च 2023

विकास खंड धर्मपुर के अंतर्ग्रत आने वाली पंचायत गडखल– सनावर में विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीद अब खत्म होने लगी हे वही युवाओं की बात करे तो पूरी तरह से नाराज़ देखे जा रहे है।
बता दे की पिछले वर्ष बरसात के मौसम में गड़खल राम लीला ग्राउंड की एक साइड नीचे की तरफ से भारी कटाई के कारण व गडखल मेले के दौरान उड़न खटोला जुल्हे की वाइब्रेशन की कंपन के चलते कॉर्नर ढीला होता गया और नीव कच्ची होने के चलते व कॉर्नर गिर गया था। जो की अभी तक वैसा का वैसा ही हे । जिस में अभी तक कोई कार्य नही करवाया गया हैं । हालांकि सभी बच्चे व युवा उसी खेल मैदान में अकसर खेला करते थे लेकिन ग्राउंड की ऐसी हालत के चलते अब ग्राउंड में खेल पाना असम्भव है । अगर जल्द से जल्द कार्य नहीं करवाया गया तो इस वर्ष के बरसात के मौसम में यह पूरा रामलीला ग्राउंड ढह सकता है।
वही साथ ही बात करे तो स्ट्रीट लाइट की व भी काफी समय से बंद पड़ी हे । और खेल मैदान के साथ गड़खल कसौली मैन चोक के साथ ही पिछले 4 महीने से रोड के नीचे से पाइप लाइन फटी हुई हैं। जिस का अभी तक कार्य नही कर वाया गया हैं जिस से वाहनों की आवाजाही के चलते लोगो के ऊपर पानी के छींटे पड़ जाते हैं। और लोगो में आपसी बहस भी हो जाती हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news