
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023
स्पेशल ओलिंपिक world Grames 23 जोकि जर्मनी के बर्लिन में 16 जून से 25 जून के मध्य खेला गया है। इस प्रतियोगिता में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी से सम्बंधित अवनीश कौंडल ने बास्केट बॉल मे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान के रूप में किया तथा भारत के लिए 23 जून को खेले गये फाइल मैच में पुर्तगाल को हारकर भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता इस प्रतियोगिता में अवनीश कौंडल ने जोरदार प्रदर्शन किया। अवनीश कौडल को संस्था में 2016 से प्रशिक्षित किया इस खेल प्रशिक्षण के साथ- साथ उसकी सामान्य शिक्षा को भी बढ़ाया इससे पहले भी संस्था द्वारा अवनीश कौडल को अनेक अक्सर दिये गये
साथ ही गणपति एजुकेशनल सोसाइटी की 18 वर्षों की तपस्या सफल हुई क्योंकि इस जीत के संस्था 2003 से विशेष बच्चों के लिए काम कर रही है तथा खेल के साथ-साथ “यह संस्था द्वारा बच्चों की शिक्षा, व्यवारिक शिक्षा, प्रश्वास की कई योजनाएं चलाई जा रही है ताकि इनके जीवन को सुलभ बनाया जाए। संस्था के ही कोच राजकुमार पाल ने भी मुख्य कोच के रूप में “भुमिका निभाई है इस संस्था के दिव्यांगजन दिव्यायांको के माता पिता ने स्पेशल ओलिपिक के पदाधिकारीयों तथा स्वंयसेवी को बधाई दी। यह जानकारी संस्था के निदेशक डा्ॅ. रौशन लाल शर्मा ने दी है। साथ ही उन्होंने इसका श्रेय संस्था से जुड़े विशेष शिक्षक, केयर शिवर, फिजियो पैस Counselor को भी दिया है। क्योंकि इन बच्चों की सफलता के पीछे कई वर्षो की मेहनत, परिश्रम है। इस सफलता से अर्को, कुमिहार व पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





