गिरी नदी में आ रही गाद, मशीनों में फसने से सोलन शहरवासियों को नही हो पा रही पानी की सप्लाई

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जुलाई 2023

बरसात का मौसम जारी है जिस कारण लगातार बारिश हो रही है और 31 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।सोलन जिले को पानी की सप्लाई गिरी नदी से होती है लेकिन भारी बारिश के कारण गिरी नदी में सिंक वाला पानी आ रहा है और वह सिंक मशीन में फस जाती है जिस कारण से मशीनें बंद हो जाती है। और नगर निगम को लोगों को पानी देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
इस विषय पर जानकारी देते हुए नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया की अभी बरसात का मौसम चल रहा है। जिस कारण गिरी नदी में सिंक वाला पानी आ रहा है। और वह सिंक मशीन में फस जाती है

जिस कारण पानी की सप्लाई रुक जाती है। उन्होंने कहा की जब तक स्टोरेज टैंक में पानी नहीं आएगा तब तक वह पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।उन्होंने सोलन शहर वासियों से अपील की है की पानी को सोच समझ कर इस्तेमाल करे। जानकारी देते हुए बताया कि वह अभी सोलन शहर वासियों को चौथे दिन पानी की सप्लाई कर रहे हैं लेकिन जैसे ही मौसम ठीक हो जाएगा उसके पश्चात लोगों को पानी की सप्लाई की जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news