# गैस सिलिंडर में भड़की आग, शादी का राशन राख |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

डाडासीबा (कांगड़ा)। जसवां परागपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कडोआ के चुटाल गांव में शनिवार दोपहर को गैस सिलिंडर में आग लगने से शादी का राशन राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र प्रीतम चंद के घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड देहरा और चिंतपूर्णी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार में लड़की की शादी की धाम चल रही थी कि अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में रखा शादी के लिए राशन जल गया। पीड़ित परिवार के घर रविवार को बरात आनी है।

पंचायत प्रधान रीना कुमारी ने बताया कि परिवार का लगभग 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार की हरसम्भव मदद की जाए। जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news