#ग्यारह (11)  वर्षीय मासूम की मौत*

#ग्यारह (11)  वर्षीय मासूम की मौत*

*पानी के टैंक में 11 साल के नाबालिग का मिला शव, पुलिस ने शुरू की छानबीन|

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

23 सितंबर 2022

कुल्लू3 घंटे पहले

हिमाचल के जिला कुल्लू में 11 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के टैंक में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद का शव पानी के टैंक में मिला हैं। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस से मिली जानकारी में कुल्लू के नैना सीरी में एक 11 वर्षीय मासूम प्रकाश चंद निवासी बराधा बाग गांव कुल्लू बगीचे में पानी से भरे टैंक में डूब गया जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है उसके बाद मासूम के दादा मन बहादुर ने शव की पहचान की है। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मासूम के टैंक में डूबने के कारणों की जांच शुरू कर दी है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों से पुलिस जानकारी जुटाने में जुट गई है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा यहां खेलते हुए टैंक में डूबा है या फिर इसमें तैरने के लिए घुसा था। पुलिस इन तमाम पहलुओं को लेकर जांच करने में जुट गई है।

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news