
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
14 अगस्त 2024
मंगलवार को ग्राम पंचायत जनेड़घाट में पंचायत के प्रधान स्वरूप ठाकुर की अध्यक्षता में *एक पेड़ माँ के नाम * कार्यक्रम के अंतर्गत वन महोत्सव मनाया गया जिसमें पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साहित हो कर भाग लिया जिसमें महिला मंडल, युवा मंडल, स्थानीय होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
जिनमे प्रमुखता होटल एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र वर्मा, बाबु राम मेहता, पूर्व उप प्रधान राम कृष्ण ठाकुर, जगजीत कश्यप, गौतम, गुज्जर ,सतपाल , केसर ठाकुर, संत लाल रावत, ब्रह्म प्रकाश तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। इसमे 150 पेड़ देवदार, बान के रोपे गये। सभी ने लगाए गए पौधों की रक्षा की शपथ ली।





