# ग्रामीणों ने श्रमदान, धन जुटाकर तीन माह में बना दी सड़क|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

7 मई 2023

Villagers built the road in three months by collecting money and shramdan
अर्की(सोलन)। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बखालग के गांव मंझली के ग्रामीणों ने अपने खर्चे व मेहनत से गांव तक सड़क निकाल दी। ग्रामीणों ने जहां इसके लिए श्रमदान किया, वहीं सभी ने इसके लिए धन भी जुटाया। सड़क बनाने में करीब तीन माह समय लगा, अब ग्रामीण गांव तक अपने वाहन लेकर पहुंच रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण विनोद गर्ग ने बताया कि गांव वालों को इस सड़क को बनाने में लगभग तीन महीने का समय लगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क से गांव के लगभग 13 परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क के किनारे डंगों को लगाने में लगभग 8,00000 रुपये का खर्चा आया, जिसे सभी गांव वालों ने मिल कर वहन किया है और इस सड़क के निर्माण में किसी भी प्रकार की सरकारी या अन्य वित्तीय सहायता नहीं ली गई। गांव की महिलाओं, बच्चों व युवाओं ने श्रमदान कर इस सड़क को स्वयं बनाया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीण काफी खुश हैं और अब वह गांव तक अपने वाहन लेकर पहुंच रहे हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news