
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
15 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश की एंट्री पर बसा प्रयटन नगरी कसौली में पर्यटक की भारी आवाजाही रहती हैं । जिस के चलते सड़क निर्माण पर भी काफी जायदा ध्यान दिया जा रहा है । वही लोगो की मांग के चलते भी कीमुघाट से चकी मोड़ को एक सिंगल रोड निकाला गया था।
जिस से स्थानीय लोगो की आवाजाही में सफर कम हो गया था। वही नेशनल हाईवे 5 का निर्माण अभी भी जोरों पर चला हुआ है जिस के चलते चकी मोड़ के पास पहाड़ी धस ने के कारण कीमुघाट– चकी मोड़ संपर्क मार्ग खत्म हो गया था। ग्रामीणों के अनेकों प्रयास के बाद इस सड़क मार्ग का कार्य करवाया जाता था ।
जिस में बरसात के समय भूस्खलन के कारण बार बार रोड स्पेस की कमी पड़ रही थी। जिस में अब कसौली के विधायक विनोद सुलतानपुरी की जान समस्या को सुनने के बाद एक दम से अब फैसला लेते ही
लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये और दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया था।
जिस में आज ठीक सुबह करीब 9 बजे लोक निर्माण विभाग द्द्वारा मार्ग दुरुस्त किया गया जिस से स्थानीय लोगो को आवाजाही की सुविधा मिली।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





