चक्कीमोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकली हरियाणा रोडवेज की बस, टला बड़ा हादसा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 अगस्त 2024

Haryana Roadways bus went out of control and went off the road, a major accident was averted

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ के समीप तंबू मोड़ में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।  सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं।  हादसे के बाद कई यात्री दूसरी बसों में अपने गंतव्य की ओर निकल गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस शिमला से चंडीगढ़-हिसार जा रही थी। बस तंबू मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग को तोड़कर बिजली के खंभे के साथ अटक गई।  गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी परवाणू  विकास ने बताया कि बस में चालक व परिचालक सहित करीब 18 से 20 सवारियां थीं। सभी सुरक्षित हैं। जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच की।

Share the news