#चल मेले नू चलिए पर गौरव कौंडल ने मचाया धमाल*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अक्टूबर 2022

#चल मेले नू चलिए पर गौरव कौंडल ने मचाया धमाल*

Dussehra festival celebrated in Darlaghat

दाड़लाघाट(सोलन)। ग्राम पंचायत एवं दशहरा उत्सव समिति दाड़लाघाट ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें अंबुजा सीमेंट इकाई प्रमुख दाड़लाघाट दीपक जसूजा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। विशेष अतिथि के तौर में एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने शिरकत की।
सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार हिमाचल की आवाज श्रुति शर्मा, मास्टर किशोर, सीमा शुक्ला, वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल और एंकर गोविंद शर्मा ने देर रात तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सबसे पहले सीमा शुक्ला ने हिंदी और पहाड़ी गाने गाकर खूब धमाल मचाया। उन्होंने होबे लालिये हो, कर लेनी पहाड़ा री सैर समेत कई गाने गाए। इसके बाद किशोर भाटिया ने स्थानीय पहाड़ी गानों का बखूबी गायन किया।
इसके बाद श्रुति शर्मा ने केसरिया तेरा इश्क है पिया, जुगनी जी समेत कई गाने गाए। अंत में वॉयस आप पंजाब गौरव कौंडल ने चल मेले नू चलिए, मैं तेनू समझावां की, लाके इक पेग बलिए, रोहड़ू जाना मेरी आमिये आदि गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। मेला कमेटी के सदस्यों ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों में इंद्र सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह, कर्मचंद, समाजसेवक मोहन सिंह ठाकुर को सम्मानित किया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप प्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, राजेश गुप्ता सहित पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news