
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 जुलाई 2023

हाल ही में मई 2023 में आयोजित सीए की फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है, जिसे देश भर के कुल उम्मीदवारों में से 8.3% लोगों ने ही पास किया है। गौरतलब रहे कि CA की परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है जिसे मात्र 23 वर्ष की उम्र में हितेश ठाकुर ने उत्तीर्ण कर लिया है।
हितेश ठाकुर की स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह से 2017 में पूरी हुई, जहां से उन्होंने अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन से सीए बनने का सपना देखा और 6 साल की निरंतर मेहनत के बाद सपना आज हकीकत में बदला। उनके पिता की चाय की दुकान है और माता नीना देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
मध्यम वर्ग परिवार से आए हितेश ठाकुर एक संतुलित जीवन में विश्वास रखते हैं और उन्हें घूमने फिरने का भी शौक है। आज के युवाओं खासकर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए सीए हितेश ठाकुर एक प्रेरणा स्त्रोत हैं।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





