
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
23 जनवरी 2023
चिंतपूर्णी मंदिर में प्रशासन ने एक जेबकतरे को दबोचा। पकड़ने के बाद शातिर बचने के लिए बेहोशी का ड्रामा करता रहा। शातिर ने बीते शनिवार को दो श्रद्धालुओं के मोबाइल व पर्स चुराए थे। इससे पहले भी दो-तीन बार शातिर जेब काटते हुए पकड़ा जा चुका है। जानकारी के अनुसार शातिर जेबकतरा शनिवार से चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में घूम रहा था और इसकी गतिविधियां भी संदिग्ध थी जोकि मंदि में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रही थी।
होमगार्ड के इंचार्ज पूर्ण सिंह और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर गौरव शर्मा के साथ मंदिर परिसर में तैनात अन्य होमगार्ड जवानों ने पूरी चौकसी बरतनी शुरू कर दी। रविवार को जब यह जेबकतरा मंदिर परिसर में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं के आगे पीछे फिर घूमता हुआ दिखाई दिया तो कैमरा ऑपरेटर गौरव शर्मा के साथ मंदिर के कर्मचारियों ने इसे मंदिर परिसर में पकड़ डाला। इसे मंदिर कंट्रोल रूम के पास ले आए।
इसके बाद शातिर ने जेब से कुछ निकालकर मुंह में डाल लिया और बेहोशी का नाटक करने लगा। हालांकि मंदिर प्रशासन ने शातिर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। शातिर मुंह में कुछ डालकर बेहोशी का नाटक करता है। इससे भीड़ घट जाती है और इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है, लेकिन इस बार उसका यह नाटक काम नहीं आया।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





