
चांशुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से प्राप्त सूचना पर शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों को इंटरसेप्ट कर जांच की, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उक्त समूह दिल्ली एवं हरियाणा पुलिस से संबंधित था।
सभी व्यक्तियों को स्थानीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मेडिकल परीक्षण एवं ट्रांजिट रिमांड की कार्यवाही पूर्ण की गई।
रिज़ॉर्ट मालिक की शिकायत पर थाना चिरगांव में एफआईआर संख्या 18/2026 दिनांक 25.02.2026 को दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
शिमला पुलिस प्रत्येक कार्रवाई को कानून के दायरे में रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया, अंतरराज्यीय समन्वय एवं विधिक प्रक्रिया का सख्ती से पालन सुनिश्चित कर रही है।
जनविश्वास बनाए रखना तथा पारदर्शी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना शिमला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।





