# चैलचौक स्कूल गई नाबालिगा लापता, जांच में जुटी गोहर पुलिस |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

9 मई 2023

We need to find our missing Indians - The Sunday Guardian Live

मंडी जिला के पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत स्कूल गई नाबालिगा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई है परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गणई क्षेत्र की एक महिला ने बताया की उसकी बेटी सोमवार सुबह घर से चैलचौक स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम को वह घर वापस नहीं लौटी उसकी हर जगह तलाश की गई लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया। महिला ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसकी लापता बेटी को ढूंढा जाए।

थाना प्रभारी गोहर लालचंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news