छठी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे केवल सिंह पठानिया

मंडी,
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की छठी व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। केवल सिंह पठानिया 21 फरवरी को सुबह 11:30 बजे रैत, कांगड़ा से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे मंडी पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव मंडी में रहेगा। वे 22 फरवरी को प्रातः 9 बजे मंडी से बैजनाथ के लिए रवाना होंगे।

Share the news