
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
14 मार्च 2023
अक्सर जब भी मौसम बदलता है तो बहुत से लोग बीमार हो जाते हैं, जिसमें सर्दी या बुखार आदि काफी आम है| ऐसे में जानते हैं कि आखिर मौसम चेंज से बॉडी में क्या होता है कि आप बीमार पड़ जाते हैं|
मौसम में बदलाव हो रहा है और कई शहरों में लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा है| वैसे तो ये मौसम काफी अच्छा है, लेकिन कहा जाता है कि ये मौसम बीमारियों वाला भी है| दरअसल, होता क्या है कि जब भी सर्दी के बाद हल्की गर्मि शुरू होती है तो अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं| मौसम परिवर्तन के समय बीमार होना कुछ नई बात नहीं है |
ऐसे में कभी आपने सोचा है कि आखिर मौसम बदलाव के वक्त ही लोग ज्यादा क्यों बीमार पड़ते हैं. इस वक्त शरीर में ऐसा क्या हो जाता है कि लोगों जुकाम, बुखार जैसी आम बीमारियां तो हो जाती है|
# क्यों मौसम बदलाव के वक्त बीमार हो जाते हैं?…
कई मेडिकल रिपोर्ट्स में सामने आया है कि दरअसल, मौसम में होने वाले बदलाव से हमारे इम्यून सिस्टम के साथ मस्कलोस्केटल सिस्टम में भी बदलाव होते हैं| होता क्या है कि हमारा शरीर एक मौसम में रहते हुए उसके हिसाब से रिएक्ट करने लगता है और जब एकदम से मौसम में बदलाव हो जाता है तो हमारी बॉडी को इस मौसम के हिसाब से ढलने में वक्त लगता है| जब शरीर नए मौसम के हिसाब से खुद को तैयार करता है तो उसी बीच एडजस्ट होने में देर होने पर शरीर में कोई ना कोई दिक्कत हो जाती है|
इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि मौसम में अचानक संपर्क में आने से ह्यूमिडिटी में भी बदलाव होता है और ये ही बीमार करने का अहम कारण होता है| ह्यूमिडिटी में बदलाव होने से शरीर के इम्यून सिस्टम पर ज्यादा असर पड़ता है| इससे ही इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और कोई भी वायरस आदि शरीर पर जल्दी असर डाल देते हैं और बीमार होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है| साथ ही मौसम बदलाव से शरीर का टेम्प्रेचर बदलने लगता है और इस बदलाव में ही लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं|
बीमारियों से बचने में खान-पान का बेहद अहम रोल होता है. बदलते मौसम में खानपान में भी बदलाव करना जरूरी है| डॉक्टर्स का कहना है कि अक्सर बदलते मौसम में मूड स्विंग ज्यादा होता है और ऐसे में हमें खाने में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा लेना चाहिए| यह हमें मूड स्विंग और डिप्रेशन से दूर रखता है और दिल और दिमाग को अच्छा महसूस होता है|
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






