
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 मई 2023

हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी दो साल से देश की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स में तैनात थे। करीब 12:30 बजे के आसपास उनकी शहादत की खबर आई। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने परिजनों को दी। शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। शहीद के छोटे भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं।
पूरा परिवार गम में डूब गया है। शिलाई पंचायत की प्रधान शीला नेगी ने बताया कि शहीद प्रमोद नेगी करीब 6 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह अभी अविवाहित थे। सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि जवान की शहादत की सूचना मिली है। वह सेना के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचने में कितना समय लगेगा, अभी फिलहाल साफ नहीं है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





