जाणा (कुल्लू) में दर्दनाक हादसा: बोलेरो कैंपर गिरी, दो की मौत, तीन घायल

कुल्लू जिले के जाणा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा नग्गर के समीप जाणा क्षेत्र में हुआ, जहां एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार पांच युवक सौर गांव के रहने वाले थे। हादसे में सौर गांव निवासी अविनाश और सोनम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल युवकों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मदन लाल कौशल, एसपी कुल्लू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान अविनाश और सोनम कुमार निवासी सौर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share the news