
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अप्रैल 2023
जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थुरल क्षेत्र का 75 वर्षीय बुजुर्ग एक निजी अस्पताल में भर्ती था। 14 अप्रैल को जांच के दौरान उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। टांडा अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट किया गया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित था। बुधवार को 124 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
172 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डाॅ. सुशील शर्मा ने बताया कि बुधवार को 930 सैंपलों की जांच की गई। रैपिड एंटीजन टेस्ट से 105, ट्रूनॉट से एक और आरटीपीसीआर से 18 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मेक शिफ्ट अस्पताल टांडा में 10 मरीज उपचाराधीन हैं। अभी तक जिला कांगड़ा में 72487 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें 70784 स्वस्थ हुए हैं। 1269 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 426 है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





