जिला सोलन किसान कांग्रेस कमेटी के देवेंद्र अत्री बने कार्यकारीअध्यक्ष

खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन
16 मई,24

 

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मोर्चों का विस्तारीकरण किया जा रहा है जिसके तहत सोलन के देवेंद्र अत्री को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया इस नियुक्ति के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा महासचिव पूर्ण चंद का आभार किया है उन्होंने कहा कि यह जो मुझे प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा द्वारा पदभार दिया गया है इसको मैं बखूबी निभाऊंगा और जिला सोलन में किसान कांग्रेस वर्तमान सरकार की जन हितैशी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा और उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को हम सांसद बनने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे

Share the news