# जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 मई 2023

 जिला मुख्यालय ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार को जिला एथलेटिक्स संघ और जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विकास खंडों के 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कई इवेंट्स में भाग लेकर दमखम दिखाया। हालांकि वीरवार को मौसम साफ रहने के चलते कड़ी धूप और तेज़ गर्मी रही। लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव तिलक राज सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 300 से ज्यादा खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। यह खिलाड़ी एथलेटिक्स विभिन्न इवेंट्स में प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चुना जाएगा।

तिलक ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ की तरफ से बच्चों की चयन प्रक्रिया को लेकर दिशा निर्देश मिले हैं उसी के आधार पर राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए जिला की टीम चुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए करीब 70 इवेंट्स निर्धारित किए गए थे जिनमें से 65 इवेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके अन्य में प्रतिभागी तक कम होने के चलते खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं ताकि वह प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए खुद को साबित करते हुए आगे बढ़े।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news