
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 जून 2023
बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामलों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर के सभी प्रमुख अस्पतालों में सांप के काटने पर उपचार के तौर पर दिए जाने वाले इंजेक्शन एंटी स्नेक वाइट वेनम को उपलब्ध करवा दिया गया है।
यह इंजेक्शन जिले के सभी अस्पतालों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध होने से वहां सर्पदंश से पीड़ित मरीजों को आसानी से इलाज मुहैया हो सकेगा। वहीं, अगर मरीज की हालत अधिक गंभीर होगी तो उसे टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए भेजा जाएगा।
उधर, भविष्य में किसी प्रकार की कमी न आए इसके लिए विभाग की ओर से 2,500 टीकों की अतिरिक्त खेप की मांग की गई है। बता दें कि कांगड़ा में बरसात के मौसम के दौरान सर्पदंश के मामले बढ़ जाते है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सांप के काटने से संबंधित मामलों से निपटने के लिए विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए उपचार के लिए दिए जाने वाले एंटी स्नेक वेनम के 2,500 अतिरिक्त टीकों की मांग की गई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





