

कांग्रेस और भ्रष्टाचार दोनों पर्यायवाची

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 नवंबर 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2022 में दोबारा से सरकार बनाई। उत्तराखंड भी हमने रिवाज बदल दिया। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मणिपुर में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और अब हिमाचल प्रदेश में भी राज नहीं रिवाज बदलेंगे। कांग्रेस और कमीशन, कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये दोनों पर्यायवाची हैं। हम मिशन से काम करते हैं और वो कमीशन के लिए काम करते हैं। हम सेवा भाव से काम करते हैं और वो मेवा खाने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक या तो जेल जाने को तैयार हैं या बेल पर हैं।
हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने 9 महीने के अंदर दो-दो वैक्सीन बनाकर, देश की जनता को डबल डोज लगाकर सुरक्षा कवच देने का काम किया। इस सुरक्षा कवच को हिमाचल में देने के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने भी आगे बढ़कर काम किया। इसके कारण आज हम सब लोग सुरक्षित हैं। ऊना में 2 हजार करोड़ की लागत से ड्रग बल्क पार्क बना। ड्रग बल्क पार्क के लिए हम बहुत लंबे समय से लड़ रहे थे। लेकिन पीएम मोदी ने तय किया कि हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिलेगा। चंबा में सिविल अस्पताल सलूणी का काम शुरू हो गया है। आईटीआई सलूणी का भी काम चल रहा है। 45 करोड़ रुपये की पानी की स्कीम का भी काम चल रहा है। डलहौजी में 65 करोड़ रुपये की स्कीम अर्बन डेवलपमेंट के लिए भी काम हो रहा है। बनीखेत में डिग्री कॉलेज बन रहा है।
दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया

चंबा जिले में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत सलूणी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये हम सबका सौभाग्य है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने सिर्फ देश की इज्जत ही नहीं बढ़ाई है बल्कि दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया है। हिमाचल के लोगों ने इस बार तय कर लिया है कि राज नहीं, रिवाज बदलेंगे। ये अलटा-पलटी नहीं, सीएम जयराम के नेतृत्व में फिर हम विजय श्री होंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश की चिंता की है, विकास का कार्य किया है। उसको हिमाचल की जनता, चंबा की जनता भूलेगी नहीं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चंबा और सलूणी की जनता अपना आशीर्वाद देगी। एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं लेकिन 85 पैसा न जाने कहां गायब हो जाता है। अभी प्रधानमंत्री शिमला आए थे, उन्होंने एक बटन दबाया और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए पहुंच गए।
8000 पेटी शराब जब्त
राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त यूनुस खान ने बताया कि पांवटा साहिब में 55 हजार लीटर कच्ची शराब (लाहण) जब्त की गई है। वहीं प्रदेश में आबकारी विभाग की टीमों ने 8000 पेटी शराब (96 हजार बोतल) जब्त की है। हमीरपुर में 2830, नूरपुर में 2205, कांगड़ा में 1900, मंडी में 227, सोलन में 122 और कुल्लू में 533 पेटी शराब जब्त की गई है।
मां-बेटा जमानत पर
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नहीं आए। वह उन्हें ललकारते हैं कि वह भी क्यों नहीं आ रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हिमाचल आ रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के साधारण कार्यकर्ता भी हिमाचल में हैं। वे यहां पर अपना स्नेह बरसाने आए हैं। हिमाचल में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव हमेशा से रहा है और सीएम जयराम ठाकुर ने जो कार्य किए हैं, उनका नतीजा है कि आज भाजपा की जीत हो रही है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट को ज़ारी करेंगे। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पास नीति नहीं हैं, नेता नहीं हैं। कांग्रेस एटीएम की पार्टी है। ये चाहते हैं किसी तरह से सरकार बने। एटीएम से किसी तरह से पैसा निकालो और दिल्ली कांग्रेस को भेजो। पहले स्कूटर पर कैसे गए, सबको मालूम है। यहां पर भी और दिल्ली में भी मां-बेटा जमानत पर हैं।





