जोगिन्द्रा बैंक के नए चेयरमैन मुकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मार्च 2023

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नव नियुक्त चेयरमैन मुकेश शर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आपको बता दे की मुकेश शर्मा की चेयरमैन के तौर पर बुधवार को ही सरकार ने नियुक्ति की है।

वहीं अपना पदभार संभालने के बाद मुकेश शर्मा ने कहा कि मुझ पर जो विश्वास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सहित अन्य नेताओं ने जताया है, वह उस पर खरा उतरने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। सभी निदेशकों के साथ मिलकर बैंक की बेहतरी के लिए काम करेंगे। हर कदम बैंक की बेहतरी के लिए उठाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news