# टिहरा पुलिस ने पकड़ी 6 पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज|

खबर अभी अभी ब्यूरो

28 जून 2023

 धर्मपुर पुलिस थाना के अन्तर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी टिहरा के पुलिस कर्मियों ने रात करीब 11 बजे नाका लगाया था और टिहरा की तरफ से आने वाली कार को चैकिंग के लिए रोका तो उसकी डिक्की में 6 पेटी अवैध शराब जिसमें से 5 पेटी मैकडाल व 1 पेटी रवायल स्टैग मिली। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिसमें चालक का नाम मनजीत कुमार गांव व डा. चौड़ू जिला हमीरपुर व साथ बैठे व्यक्ति का नाम जसंवत सिंह गांव कोट सज्योपिपलू त. धर्मपुर है। जब पुलिस ने उनसे शराब ले जाने का परमिट मांगा तो उनके पास ऐसा कोई परमिट नहीं था जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब को कब्जे में ले लिया।

डीएसपी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने अवैध शराब ले जाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अवैध शराब या अन्य नशाखोरी करता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news