# टूरिस्ट बस और कार की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

3 मई 2023

 शिमला मटौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मंगरोट नामक जगह के पास बस और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर घायल एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक मिनी टूरिस्ट बस शिमला से मनाली की ओर जा रही थी और बस चालक ने एक गाड़ी को ओवरटेक किया हुआ था। इसी बीच सामने से आ रही कार के साथ बस की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से पंजगाईं निवासी 21 साल के अंशलु की मृत्यु हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक सूरज का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उधर, इस संदर्भ में बात करने पर डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगरोट के पास टूरिस्ट बस और कार की टक्कर हुई है। मामले में सदर थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कारवाई की। हादसे की जांच की जा रही है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news