
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
सोलन शहर के साथ लगते डमरोग गांव के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला था। युवक रविवार रात से गायब था। उसका कुछ युवकों के साथ कुछ झगड़ा भी हुआ था। सुबह स्थानीय लोगों को युवक का शव झाड़ियों में मिला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आपको बता दे की इस मामले में अब पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया सीसी टीवी फुटेज में दो लोग युवक से लड़ाई करते नजर आ रहे थे।
इस मामले में Sp वीरेंद्र शर्मा ने बताया की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है रविवार देर रात डमरोग में दो गुटों में लड़ाई हो गई थी इसी घटना में युवक की मौत हो गई शुरुआती दौर में यह पाया गया कि यह युवक लड़ाई झगड़े के कारण लापता हो गया था लेकिन सुबह लोगों को झाड़ियों में युवक का शव मिला। आपको बता दे की युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था।
अब इस मामले में आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। एसएचओ प्रियंका चौहान ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा की आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और आगामी कार्यवाही की जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





