डाकघर में तैनात शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

नालागढ़ के  मितिया के डाकघर में तैनात शाखा डाक अधिकारी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी अक्षय कुमार पुत्र मनोज कुमार हरियाणा राज्य के चरखीदादरी तहसील के रामबास गांव के रहने वाले थे।

पिछले तीन साल से मितियां में तैनात थे।

पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि अक्षय का यहां से हरियाणा में स्थानांतरण हो गया था। डीएसपी प्रियंक ने पुष्टि की है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news